news-details

कानपुर में प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग, 2.5 घंटे में पाया गया काबू

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर में संगीत टॉकीज के पास स्थित प्लाईवुड और प्लास्टिक फर्नीचर गोदाम में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आग इतनी तेज थी कि करीब 2 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही लाटूश रोड, कर्नलगंज, फजलगंज, मीरपुर कैंट और किदवई नगर से कुल 9 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग लगने की घटना चमनगंज थाना क्षेत्र के भन्नानापुरवा स्थित एक प्लास्टिक फर्नीचर गोदाम में हुई, जहां दो मंजिला इमारत के प्रथम तल पर प्लाईवुड और प्लास्टिक सामग्री रखी हुई थी। आग की लपटों ने तेजी से पूरे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि आग के कारण आसपास के दुकानदारों ने अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर हटाना शुरू कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में रूट डायवर्जन कर दिया और फायर ब्रिगेड को रास्ता उपलब्ध कराया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं था, इसलिए आशंका है कि भीषण गर्मी या किसी बाहरी चिंगारी से आग लगी होगी। उन्होंने कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।