news-details

कानपुर में महिला डॉक्टर से दहेज, उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का आरोप, पति पर दूसरी शादी करने का भी दावा

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर में महिला डॉक्टर ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि बेटी होने के बाद उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। इसके साथ ही उसने ननदोई पर कमरे में घुसकर गलत हरकत करने और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। महिला ने यह भी दावा किया कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और दो बार जबरन गर्भपात कराया।पीड़िता के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल में दहेज को लेकर दबाव बनाया गया था और निकाह से पहले भी बड़ी रकम और गहनों की मांग की गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि गर्भावस्था के दौरान उसे दवा देकर गर्भपात कराया गया और विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया गया।मामले की शिकायत पर चकेरी थाने में पति सहित कई ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने 23 अप्रैल को केस दर्ज किया था और दोनों पक्षों के बीच 6 मई को मीडिएशन हुआ। अब अगली सुनवाई 13 मई को तय की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।