news-details

कानपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजनन्दन दुबे का निधन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर के वरिष्ठ नेता और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल बृजनन्दन दुबे का गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। विष्णुपुरी निवासी बृजनन्दन दुबे करीब 75 वर्ष के थे। उन्होंने बूथ स्तर से संगठन में अपनी यात्रा शुरू की और मंडल अध्यक्ष से लेकर भाजपा कानपुर उत्तर के जिला उपाध्यक्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए इसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। नेताओं ने कहा कि बृजनन्दन दुबे कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और संगठन के ‘द्रोणाचार्य’ थे। उनका अनुशासन, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा।अंतिम विदाई के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बृजनन्दन दुबे के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। उनके निधन से भाजपा संगठन में शोक का माहौल है।