news-details

कालिंदी विहार की गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Agra

थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र अंतर्गत नगला चंदन स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और देर तक राहत-बचाव कार्य चलता रहा।

हादसे में फैक्ट्री के अंदर रखा तैयार माल और कच्चा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं।