news-details

किला मजदूर यूनियन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, कर्मचारी हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। किला मजदूर यूनियन, आर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री (ओईएफ) कानपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के मुख्यालय, कटहरी बाग, कानपुर कैंट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के उपाध्यक्ष एच.एन. तिवारी ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिद्धनाथ तिवारी ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ कार्य करेगी। महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने के साथ पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर देशव्यापी मुहिम चलाने की बात कही।नई कार्यकारिणी में अनिल कुमार, नरेश तिवारी और आशीष शर्मा को उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार तिवारी, राजकुमार गौतम और दुर्गानंदन पटेल को संयुक्त मंत्री, पुनीत सिन्हा को संगठन मंत्री, मोहित कुमार कोषाध्यक्ष तथा हर्षित श्रीवास्तव को प्रचार मंत्री बनाया गया।कार्यकारिणी सदस्यों में रोहित तिवारी, नीरज सिंह, अनिल कुमार पाल, विजय पाल, शैलेंद्र द्विवेदी, रंजीत सिंह राना, प्रभाकर बॉथम, सुजीत कुमार, राजीव कुमार, कृष्ण अवतार, मोहम्मद निशात अनवर अंसारी, ब्रह्मदत्त तिवारी, अरविंद राठौर, चंद्रशेखर, जयप्रकाश शर्मा, मोहम्मद अजीम, काशी प्रसाद वर्मा, अरविंद द्विवेदी, सतीश कुमार, मिथिलेश प्रसाद, सुरेश निषाद और श्याम कुमार मिश्रा शामिल हैं। इंसाद अली को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।बैठक के अंत में एच.एन. तिवारी और महासंघ के सचिव आशुतोष तिवारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और कर्मचारी हितों में निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही 27 सितंबर को कटहरी बाग स्थित महासंघ मुख्यालय में होने वाली वर्किंग कमेटी मीटिंग की तैयारियों में जुटने की अपील की गई।बैठक में अध्यक्ष सिद्धनाथ तिवारी, महामंत्री समीर बाजपेई, उपाध्यक्ष आशीष शर्मा व नरेश तिवारी, संयुक्त मंत्री बृजेश तिवारी व दुर्गानंदन पटेल, संगठन मंत्री पुनीत सिन्हा, महासंघ कार्यकारिणी सदस्य नीरज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।