news-details

कीलों का विरोध प्रदर्शन, डीएम ऑफिस बंद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। सोमवार को वकीलों के विरोध प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासनिक कामकाज प्रभावित रहा। वकीलों ने स्वास्थ्य भवन चौराहे से कलेक्ट्रेट जाने वाला रास्ता बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया और कई सरकारी कार्यालयों को बंद करा दिया, जिसमें डीएम ऑफिस भी शामिल है। वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में घूम-घूमकर दफ्तरों को बंद कराया, जिससे अफसरों और आम लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग कर दी। वकीलों ने तीन दिन के कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है, जबकि मोहनलालगंज बार एसोसिएशन ने भी दो दिन के कार्य बहिष्कार की घोषणा की है और तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। यह विरोध रविवार को नगर निगम द्वारा कचहरी क्षेत्र में अवैध चैंबरों और दुकानों को हटाने की कार्रवाई के बाद शुरू हुआ था। कार्रवाई के दौरान पथराव और लाठीचार्ज के आरोप भी लगे हैं, जिससे वकीलों में नाराजगी बढ़ गई है। लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री के नेतृत्व में वकीलों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। वकीलों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।