news-details

कैलिफोर्निया में केमिकल टैंक लीक, 40 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

You can share this post!

 

 

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कैलिफोर्निया के गार्डन ग्रोव में स्थित GKN Aerospace की फैक्ट्री में रखा केमिकल टैंक ओवरहीट होने से बड़ा खतरा पैदा हो गया। यह फैक्ट्री डिज्नीलैंड थीम पार्क से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक टैंक में मिथाइल मेथाक्रिलेट नाम का खतरनाक और ज्वलनशील रसायन भरा हुआ है, जिससे जहरीली गैस निकलने लगी। खतरे को देखते हुए आसपास के करीब 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, जबकि कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं और राहत शिविर बनाए गए हैं। फायर अधिकारियों ने बताया कि टैंक फटने या उसमें दरार आने का खतरा बना हुआ है, जिससे जहरीला केमिकल फैल सकता है। फायर टीम लगातार पानी डालकर टैंक को ठंडा करने की कोशिश कर रही है और ड्रोन की मदद से तापमान पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रेत की बोरियों से बैरियर भी बनाए हैं ताकि केमिकल जल स्रोतों तक न पहुंचे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस गैस से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, सिरदर्द और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।