news-details

कोल्डड्रिंक की सीलबंद बोतल में मृत छिपकली मिलने का दावा, वीडियो वायरल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा जिले के बुखरारी गांव में एक परचून दुकानदार ने सीलबंद कोल्डड्रिंक की बोतल में मृत छिपकली मिलने का दावा किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।जानकारी के अनुसार, गांव के दुकानदार देवेंद्र मुकदम ने एक स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर से कोल्डड्रिंक की बोतल खरीदी थी। जब उन्होंने बोतल खोली और उसे एक बर्तन में उड़ेला, तो उसके अंदर से एक मृत छिपकली भी बाहर निकल आई। यह देखकर दुकानदार और आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए।घटना के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने पूरे मामले का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें बोतल के अंदर मृत छिपकली स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।ग्रामीणों के अनुसार, मौके पर श्याम सिंह, धर्मराज मास्टर और हरीशचंद्र मास्टर सहित कई लोगों ने घटना की पुष्टि की और वीडियो बनाने में सहयोग किया।दुकानदार की ओर से कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का आरोप है। फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय स्तर पर जांच की मांग उठ रही है।