news-details

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सर्राफा व्यापारी के घर चोरी, महिला गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली पुलिस ने सर्राफा व्यापारी के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने घर में आना-जाना होने का फायदा उठाकर व्यापारी की पत्नी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और फिर लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए।घटना मोहल्ला कूंचा भवानी दास निवासी सर्राफा व्यवसायी प्रशांत वर्मा के घर की है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ले की रहने वाली सिमरन वर्मा का उनके घर आना-जाना था। 21 जून को सिमरन ने प्रशांत की पत्नी अंशिका को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद अंशिका बेहोश हो गई।आरोप है कि महिला ने घर से सोने का हार, चूड़ियां, चेन, अंगूठी और पेंडल समेत अन्य जेवर चोरी कर लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शक के आधार पर सिमरन से पूछताछ की।पूछताछ में महिला ने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके पास से दो सोने के कंगन और जेवर बेचकर मिले 6 लाख 36 हजार 150 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने कर्ज के चलते वारदात को अंजाम दिया था।सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।