news-details

"कॉकरोज जनता पार्टी" के पीछे विदेशी ताकतें सक्रिय : प्रकाश पाल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दिल्ली में हुए प्रदर्शन को लेकर तथाकथित "कॉकरोज जनता पार्टी" (सीजेपी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संगठन के पीछे विदेशी ताकतें सक्रिय हैं और इसका उद्देश्य देश में अस्थिरता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे तत्वों को करारा जवाब देगी।प्रकाश पाल ने दावा किया कि इस संगठन के समर्थकों की संख्या भारत की अपेक्षा विदेशों में अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन से जुड़े कई लोग पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की जैसे देशों से जुड़े हैं। उनके अनुसार यह एक सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है, जिसका मकसद भारत के सामाजिक और राजनीतिक माहौल को प्रभावित करना है।उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में "कॉकरोज" शब्द को लेकर हुए विवाद के बाद विदेशों में बैठे कुछ लोगों ने इस संगठन का गठन किया। उनका आरोप है कि इससे जुड़े कुछ लोग पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया अभियानों में भी सक्रिय रहे हैं।प्रकाश पाल ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि ये दल ऐसे संगठनों का समर्थन कर रहे हैं तो यह उनकी राजनीतिक विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला न कर पाने के कारण विपक्ष इस तरह के मुद्दों को हवा देने का प्रयास कर रहा है।उन्होंने कहा कि देश का युवा वर्ग जागरूक है और भारत विरोधी गतिविधियों को अच्छी तरह समझता है। जनता ऐसे प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देगी।भाजपा नेता ने दावा किया कि हाल के वर्षों में विभिन्न राज्यों में भाजपा को मिली चुनावी सफलताओं से विपक्ष निराश है। इसी कारण विपक्षी दल ऐसे विवादित मुद्दों को आगे बढ़ाकर राजनीतिक माहौल प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।