
PARDARSHI VIKASH NEWS डिजिटल संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 24 घंटे में तेजी से बढ़कर करीब 1.96 करोड़ तक पहुंच गए हैं। यह संख्या देश की कई प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से भी ज्यादा बताई जा रही है। संगठन का दावा है कि उसके X अकाउंट को पहले ब्लॉक किया गया और फिर नया अकाउंट बनाने के बाद भी तेजी से फॉलोअर्स बढ़े।CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अकाउंट हैकिंग और डिजिटल दबाव का आरोप लगाया है। संगठन खुद को उन युवाओं की “डिजिटल राजनीतिक आवाज” बताता है जिन्हें व्यवस्था में जगह नहीं मिलती। इसकी पहचान सोशल मीडिया कैंपेन, मीम्स और बेरोजगारी व सिस्टम विरोधी कंटेंट से जुड़ी हुई है।CJP ने हाल ही में युवाओं के लिए “क्रॉनिकली ऑनलाइन, अनएम्प्लॉयड और लेजी” जैसी अनोखी सदस्यता शर्तों के साथ चर्चा बटोरी है। इसके मैनिफेस्टो में वोटिंग अधिकार, महिला आरक्षण और मीडिया सुधार जैसे विवादित वादे भी शामिल हैं।संगठन का उभार उस समय हुआ जब देश में बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर युवाओं में असंतोष देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल कैंपेन और मीम संस्कृति के कारण CJP तेजी से ऑनलाइन पहचान बना रहा है।