
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। काकोरी कोतवाली क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 24 जून की रात की बताई जा रही है। काकोरी निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी घर में सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला विजय कुमार गौतम कथित रूप से घर में घुस आया।आरोप है कि आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसने युवती का मुंह दबाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।