news-details

कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार

You can share this post!

 

pardarshi vikas news 

प्राथमिक विद्यालय नकदेईयापुर बहादुरपुर के बच्चों ने सोमवार को रंगारंग स्लोगन के साथ स्कूल चलो अभियान रैली निकाली। रैली के दौरान अभिभावकों को अपने पाल्यों का नामांकन बाल वाटिका और परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में कराने का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक हरिकेश भारती ने कहा कि परिषदीय विद्यालय अब संसाधनों के मामले में किसी भी सिटी मांटेसरी और मंहगे स्कूल से कमजोर नहीं है।गरीब ,अमीर सभी परिवारों के बच्चों की अच्छी शिक्षा और निशुल्क शिक्षा के लिए हर तरह के संसाधन और योग्य शिक्षक उपलब्ध हैं। अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।  पढ़ेंगे पढ़ायेंगे, उन्नत देश बनायेंगे। कोई न छूटे इस बार शिक्षा है सबका अधिकार,सुन लो भैया,सुन लो बहना-अनपढ रहकर कभी न रहना -घर घर शिक्षा दीप जलेगा,हर बच्चा स्कूल चलेगा आदि नारे लगाते हुए बच्चों ने गांव भ्रमण किया।