news-details

कंगना रनौत के खिलाफ मामले में स्पेशल MP-MLA कोर्ट में आज होगी अंतिम बहस

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ किसानों के कथित अपमान और राजद्रोह से जुड़े मामले में आज स्पेशल MP-MLA कोर्ट में सुनवाई होगी। न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह की अदालत में दोनों पक्षों की ओर से अंतिम दलीलें पेश की जाएंगी, जिसके बाद मामले में अहम मोड़ आने की संभावना है।यह मामला किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत द्वारा दिए गए कथित विवादित बयानों से जुड़ा है, जिन पर परिवादी पक्ष ने आरोप लगाया है कि इन टिप्पणियों से किसानों की भावनाएं आहत हुईं और समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश की गई।पिछली सुनवाई में कंगना रनौत की ओर से लिखित बहस और दस्तावेज अदालत में दाखिल किए गए थे, जिनकी प्रतियां परिवादी पक्ष को भी दी गई थीं। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अंतिम बहस के लिए 6 जून 2026 की तारीख तय की थी।आज की सुनवाई में दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनी जाएंगी, जिसके बाद अदालत आदेश सुरक्षित रख सकती है या आगे की प्रक्रिया पर निर्णय ले सकती है। यह मामला कानूनी और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर काफी चर्चित है, इसलिए सभी की नजरें आज की सुनवाई पर टिकी हुई हैं।