news-details

कांग्रेस,सपा की झूठी राजनीति और नाटक नौटंकी से सावधान रहे सर्वसमाज -डा विजय प्रताप

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक विभा गेस्ट हाउस गौरीगंज में हुई। बैठक में बसपा के लखनऊ और अयोध्या मंडल के प्रभारी और पूर्व एम एल सी डा विजय प्रताप गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की और सभी पोलिंग बूथों से बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को परिवार के साथ 14अप्रैल को भारी संख्या में डा अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल लखनऊ पहुंचने के संदेश दिए।  पूर्व एम एल सी ने कहा कि  बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाना बसपा का लक्ष्य है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने कभी आराम नहीं किया, इसलिए कार्यकर्ताओं को महापुरुषों को विचारों को धरातल पर उतारने के लिए हमेशा चलते रहना चाहिए। पार्टी की आर्थिक मजबूती के लिए सर्वसमाज के लोगों से सहयोग लेने में संकोच और शर्म करने वाले अच्छे मिशनरी वर्कर नहीं बन सकते।पूर्व एम एल सी ने कांग्रेस और सपा को निशाने पर लिया और कहा कि दोनों दलों की झूठी राजनीति से बहुजन समाज को सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के रास्ते में पड़ पग पर रोडे अटकाए। उनके निजी सचिव कजलोलकर को उनके सामने चुनाव लडाकर बाबा साहब को चुनाव हराया। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को भारत रत्न नहीं दिया, मान्यवर कांशीराम के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक नहीं घोषित किया। मान्यवर कांशीराम साहब को अपमानित किया।आज चुनावी वर्ष में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाने का नाटक कर रहे हैं।रायबरेली, सुल्तानपुर और अमेठी में लम्बे समय तक कांग्रेस का प्रभाव रहा है, परंतु यहां गरीबी और बेरोज़गारी की समस्या दूर नहीं हुई।बहन मायावती जी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र को छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के नाम से जिला बनाकर अमेठी की जनता की चालीस साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए अमेठी को उत्तर प्रदेश के मानचित्र में एक नई पहचान दी। बसपा की सरकार बनने के बाद यहां तमाम परिवार आत्मनिर्भर हुए हैं और ग़रीबी और बेरोज़गारी की समस्या काफी कम हो गयी है  डा विजय प्रताप गौतम ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी ,जोश का संचार किया और कहा कि सिर्फ नारे लगाने से उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापस नहीं आ सकते,बहन मायावती जी की ओर से सात फरवरी को दी गई बैठक में दी गई जिम्मेदारी के अनुरूप दिन रात काम करना है। सूबे में 2027मे बसपा की सरकार बनाने के लिए संगठन के कार्यों की गति तेज करने पर जोर दिया। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने किया। बैठक को मंडल प्रभारी शिवराम गौतम, बद्री प्रसाद प्रजापति ने भी सम्बोधित किया। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, जिला सचिव राजपाल, विधानसभा प्रभारी के के आर्य एडवोकेट, जितेन्द्र कुमार सरोज, मोती लाल, धर्मपाल भारती, विजय गौतम, राम अभिलाष बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष विजय प्रजापति, विजय गौतम, धर्मराज कोरी, लक्ष्मण प्रसाद, बामसेफ विधानसभा संयोजक फूलचंद्र बौद्ध,राजू बौद्ध,अभय प्रताप गौतम, जिला सह संयोजक राजेश कोरी, त्रिभुवन दत्त, श्याम लाल, सुरेन्द्र कुमार बौद्ध, श्याम कुमार, अवधेश बौद्ध, सिद्धार्थ कनौजिया,ओम प्रकाश सरोज, कमलेश कुमार,तिलकराज भारती, पारसनाथ भारती, मनीराम गौतम,राम फल फौजी, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

 बैठक के प्रमुख बिंदु -,एक नजर 

-बूथ कमेटियों की समीक्षा के ‌लिए प्रतिदिन एक विधानसभा में कम से कम चार बैठकें की जांए, सभी पदाधिकारियों की सदस्यता का नवीनीकरण किया जाय
2-6अप्रैल से 13अप्रैल तक केवल लखनऊ के कार्यक्रम की तैयारी की जाय
-6अप्रैल को अमेठी और गौरीगंज,सात अप्रैल को जगदीशपुर और तिलोई में तैयारी बैठकें की जांय
-पार्टी की आर्थिक मजबूती के लिए सर्वसमाज से सहयोग लिया जाए।