
PARDARSHI VIKAS NEWS मथुरा में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सेठबाड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं नमन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुँवर सिंह निषाद ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने शासन को जनसेवा, न्याय और मानवता से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने गरीबों, जरूरतमंदों और असहाय लोगों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए और एक आदर्श प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई।वक्ताओं ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर ने काशी, सोमनाथ, द्वारका, रामेश्वरम, उज्जैन और वृंदावन सहित कई धार्मिक स्थलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में भी उनकी अहम भूमिका रही। साथ ही उन्होंने महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर समाज सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने किया।