news-details

कांग्रेस की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। मेस्टन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस विचार विभाग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण कुमार डावर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की। कैप्टन प्रवीण कुमार डावर ने बताया कि चार महीने पहले जिम्मेदारी मिलने के बाद वह देशभर में 20 बैठकें कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कानपुर उनका चौथा पड़ाव है। इससे पहले प्रदेश के तीन शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन बैठकों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और संगठन की पहुंच बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाना जरूरी है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न शहरों में लोगों से मुलाकात का जिक्र करते हुए दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है।कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता, गुरफान अहमद चांद, पार्षद शिब्बू अंसारी और चंद्रशेखर सोनकर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में युवा और महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जनता के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया।