
दरिया बाद के शान मोहम्मद उर्फ शानू ने भी की बसपा सुप्रीमो से मुलाकात
PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव चौधरी कुंवर सिंह पटेल बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की और बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व लोकसभा और राज्यसभा सदस्य और गोरखपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी घनश्याम चंद खरवार ने उन्हें बीएसपी का झंडा थमाया और सर्वसमाज के बीच जाकर पार्टी को मजबूत करने के संदेश दिए। पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और सपा की झूठी राजनीति और उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था, मंहगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से दुःखी प्रदेश की जनता 2027में बदलाव की तैयारी कर चुकी है। विभिन्न दलों के नेता और इंसाफ पसंद लोग बसपा के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं।2027में पांचवीं बार बहन मायावती जी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और सर्व समाज की भलाई के काम होंगे।
बाराबंकी के समाजसेवी और दरिया बाद निवासी शान मोहम्मद उर्फ शानू ने भी प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल, मुख्य मंडल प्रभारी पूर्व एम एल सी दिनेश चन्द्रा और मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर के साथ बहन मायावती जी से मुलाकात की और बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।