news-details

केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज में कन्या वंदन, छात्राओं के सम्मान का दिया संदेश

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय संस्कृति और परंपराओं से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से कानपुर दक्षिण के नौबस्ता स्थित केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज में कन्या वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं के सम्मान के माध्यम से समाज में नारी के महत्व और बेटियों के प्रति आदरभाव रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के कानपुर दक्षिण संयोजक सुशील कुमार के साथ पीयूष मिश्रा  शामिल हुए। कॉलेज के प्रबंधक कृष्ण कुमार बाजपेई की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं, संस्कारों और नारी सम्मान के महत्व से परिचित कराने का प्रयास किया गया। आयोजकों ने कहा कि नई पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना जरूरी है।

ऐसे आयोजनों से बच्चों में बेटियों के प्रति सम्मान, सेवा भाव और सामाजिक समरसता की भावना विकसित करने में मदद मिलती है। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के द्वितीय चरण में कानपुर के विभिन्न विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि बृजेंद्र स्वरूप पार्क में 26 से 30 नवंबर तक हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सेवा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।