news-details

केडीए का अवैध निर्माण पर बड़ा अभियान: 8.5 बीघे में ध्वस्तीकरण, 9.5 बीघे प्लाटिंग चिन्हित

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत बैरी अकबरपुर बांगर और कटरी क्षेत्र में करीब 8.5 बीघे क्षेत्र में ध्वस्तीकरण किया गया, जबकि लगभग 9.5 बीघे में नई अवैध प्लाटिंग चिन्हित कर आगामी कार्रवाई तय की गई है।केडीए की टीम ने बैरी अकबरपुर बांगर में बिना स्वीकृत मानचित्र के बन रहे एक गेस्ट हाउस/होटल को अवैध मानते हुए ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा कटरी क्षेत्र में कई आराजी नंबरों पर विकसित की जा रही करीब 5.5 बीघे की अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया।अधिकारियों के अनुसार, 15 मई को चिन्हित 9.5 बीघे अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।केडीए ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी जमीन की खरीद से पहले उसकी ले-आउट स्वीकृति की जांच अवश्य करें और निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराएं, ताकि भविष्य में कानूनी और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।