news-details

झलकारी बाई की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश

You can share this post!

 

pardarshi vikas news amethi 
वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति अमेठी ने वीरांगना झलकारी बाई और पूरन कोरी के बलिदान दिवस पर जिलाधिकारी के माध्यम से चार सूत्रीय ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री भारत सरकार और महामहिम राष्ट्रपति को दिया है। ज्ञापन में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और झलकारी बाई के नाम से खेल पुरस्कार शुरू करने की मांग की है। ज्ञापन देने के बाद समिति ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।  वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति के अध्यक्ष संजय कुमार और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम चन्द्र सरस ने बताया कि अनपढ़ होने के बावजूद झलकारी बाई तीर , तलवार चलाने और मलखंभ की शौकीन थी। जंगल में घास काटते समय उसने एक ख़तरनाक तेंदुए को मार गिराया था। उसकी वीरता की कहानी से प्रभावित झांसी की रानी ने उसे हल्दी कूं कूं के उत्सव में झलकारी बाई से मुलाकात की और उसे अपनी महिला सेना का सेनापति नियुक्त किया। ज्ञापन पर रामसजीवन कोरी, डॉ सुनील दत्त, त्रिभुवन दत्त, हौसिला प्रसाद, श्री राम, ललित कुमार, श्याम लाल, राजेन्द्र कुमार एडवोकेट, एडवोकेट कुल रोशन फूलचंद्र बौद्ध,हरिश्चंद्र कोरी, विनोद कुमार, बृजेश कुमार, रामदेव लहरी, ज्योति वर्मा, तारावती,कर्मपती आदि के हस्ताक्षर हैं।