
PARDARSHI VIKASH NEWS झांसी पहुंचे प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि नमाज हो या पूजा, दोनों के लिए स्थान निर्धारित हैं और धार्मिक आयोजन वहीं होने चाहिए।सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री ने बताया कि कानपुर देहात में स्कूल बस हादसे के चलते उनका कार्यक्रम प्रभावित हुआ, जिस कारण वे करीब एक घंटे देरी से झांसी पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और अधिकारियों ने स्वागत किया।मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जेलों में बंदियों के नैतिक और सामाजिक सुधार पर भी काम कर रही है, ताकि रिहाई के बाद वे सामान्य जीवन जी सकें। जेलों में ओवरक्राउडिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि नई जेलों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि धार्मिक ग्रंथों में भी पूजा और नमाज के लिए तय स्थानों का उल्लेख है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई।