news-details

झांसी में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत, चालक फरार

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS झांसी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों बाइक से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटता चला गया।हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव थाना क्षेत्र के बाइपास के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, गोपालपुरा गांव निवासी सुमित अहिरवार (50) अपने भतीजे वीर बहादुर (28) के साथ चिरगांव बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद ट्रक ने उन्हें घसीटते हुए आगे तक ले गया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई, जिसके कारण चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को सड़क से हटाकर मोर्चरी भिजवाया गया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।परिजनों के अनुसार, सुमित अहिरवार कंपाउंडर का काम करता था और गांवों में इलाज से जुड़ा काम करता था। वह अपने परिवार के लिए नया घर भी बनवा रहा था। वहीं वीर बहादुर खेती और राजमिस्त्री का काम करता था और उसकी शादी हाल ही में तय हुई थी।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और चालक को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।