news-details

झांसी में शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS झांसी में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पति का कहना है कि पत्नी छत की रेलिंग पर पैर लटकाकर बैठी थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड इलाके की है। मृतका की पहचान गोरखपुर निवासी प्रियंका मिश्रा उर्फ ज्योति (30) के रूप में हुई है। प्रियंका की शादी 28 अप्रैल को झांसी निवासी शुभम मिश्रा (32) के साथ हुई थी। परिवार के मुताबिक शादी के बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था।प्रियंका के छोटे भाई रत्नेश ने बताया कि सोमवार को ससुराल में सुहागिल पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। शाम करीब 4 बजे प्रियंका ने मां को फोन किया था, लेकिन मां घर पर नहीं थीं। ऐसे में रत्नेश ने कॉल रिसीव की। उसने बताया कि प्रियंका ने सबकुछ सामान्य बताया था और मां से कुछ जरूरी बात करने की बात कही थी। इसके करीब 20 मिनट बाद प्रियंका के पति शुभम का फोन आया और उसने बताया कि प्रियंका छत से गिर गई है और उसकी मौत हो गई।पति शुभम के मुताबिक पूजा के बाद प्रियंका घर की तीसरी मंजिल पर गई थी, जहां वह मजाक में ग्रिल के बाहर पैर लटकाकर बैठी थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई। सूचना मिलने के बाद प्रियंका के परिजन अगले दिन झांसी पहुंचे।मायके पक्ष ने इस घटना पर सवाल खड़े किए हैं। प्रियंका के मामा शंभू तिवारी ने कहा कि प्रियंका पढ़ी-लिखी और समझदार लड़की थी। वह इस तरह की हरकत नहीं कर सकती थी। उन्होंने कहा कि कोई भी नई नवेली दुल्हन दोपहर में सज-धजकर छत की ग्रिल पर बैठने नहीं जाएगी। परिवार ने आरोप लगाया कि प्रियंका की हत्या की गई है।परिजनों के अनुसार प्रियंका ने अंग्रेजी विषय से डबल एमए और बीएड किया था। उसका रिश्ता एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए तय हुआ था। शुभम ने खुद को बीएएमएस डॉक्टर बताया था। दोनों परिवारों की सहमति के बाद जून 2025 में सगाई हुई और अप्रैल 2026 में शादी संपन्न हुई।प्रियंका के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि शादी वाले दिन ससुराल पक्ष ने सोने का दिया और सलाई की मांग की थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस भी हुई थी, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था।मामले में एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति शुभम, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।