
PARDARSHI VIASH NEWS झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाल टांडा गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छोटे भाई से झगड़े और मां की डांट के बाद किशोरी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान अंकिता वर्मा के रूप में हुई है। उसके पिता बिटोली वर्मा ने बताया कि वह और उनकी पत्नी मजदूरी करने गए थे। घर पर बच्चों के लिए दाल-चावल बनाकर छोड़ा गया था। दोपहर में छोटे बेटे जयदेव ने अपनी थाली में ज्यादा चावल परोस लिए, जिसको लेकर अंकिता और उसके बीच विवाद हो गया।रात करीब 9 बजे माता-पिता घर लौटे तो जयदेव ने झगड़े की जानकारी दी। इस पर मां ने अंकिता को डांट दिया। नाराज होकर अंकिता कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंकिता कमरे में लोहे के पाइप से साड़ी के फंदे के सहारे लटकी मिली। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पिता ने बताया कि अंकिता जिद्दी स्वभाव की थी और जल्दी गुस्सा हो जाती थी। परिवार को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी।बड़ागांव थाना प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।