
झांसी। हिंदी साहित्य भारती, झांसी महानगर द्वारा आयोजित वैचारिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में राष्ट्र, हिंदी और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित विभूतियों का सम्मान किया गया तथा राष्ट्रभाव और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।समारोह में हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद कुमार बाजपेयी, प्रदेश कोषाध्यक्ष किंजल्क कुमार त्रिवेदी, संयुक्त महामंत्री सुधीर शुक्ल, कानपुर प्रांत महामंत्री अनूप गुप्ता, कानपुर प्रांत जनसंचार संयोजक राहुल मिश्रा तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्रा की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में वैश्विक हिंदी शोध संस्थान के महानिदेशक जयंती प्रसाद नौटियाल, पूज्य महामंडलेश्वर शाश्वातानंदगिरि महाराज, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं सनातन संस्कृति के प्रखर वक्ता अश्विनी उपाध्याय तथा बुंदेलखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति का सम्मान किया गया।कार्यक्रम से पूर्व होटल मार्वलस में अश्विनी उपाध्याय और जयंती प्रसाद नौटियाल के साथ जलपान एवं आत्मीय संवाद आयोजित हुआ। इस दौरान राष्ट्र, समाज, शिक्षा, न्याय व्यवस्था और भारतीय संस्कृति से जुड़े समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने दतिया स्थित माता पीताम्बरा शक्तिपीठ एवं धूमावती मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजन में संयुक्त महामंत्री सुधीर शुक्ल, प्रहलाद कुमार बाजपेयी, अनूप गुप्ता, मनन शुक्ला, डॉ. दिवाकर मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. रवीन्द्र शुक्ल और निशांत शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक चेतना और हिंदी भाषा के प्रति समर्पण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।