news-details

झांसी में ग्राहक और दुकानदार के बीच बैट-स्टंप से मारपीट, वीडियो वायरल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS झांसी के मानिक चौक बाजार में सामान के दाम और बात करने के तरीके को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में बैट और स्टंप से मारपीट हो गई। दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने ग्राहक को सड़क पर घेरकर पीटा, जबकि ग्राहक ने भी बचाव में बैट उठाकर हमला किया। करीब 10 मिनट तक बाजार में हंगामा चलता रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। बाद में समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है।