news-details

झांसी: अजय वर्मा हत्याकांड के दोषी मानसिंह गुर्जर की आगरा जेल में मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS झांसी के चर्चित अजय वर्मा हत्याकांड के दोषी मानसिंह गुर्जर उर्फ बापू की आगरा जेल में मौत हो गई। करीब 20 साल पहले सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े अजय वर्मा की गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसमें मानसिंह को उम्रकैद की सजा हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम को उसके पैतृक गांव लकारा में अंतिम संस्कार किया गया।1 नवंबर 2006 को अजय वर्मा अपनी दुकान में बैठे थे, तभी बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। मामले में मानसिंह गुर्जर समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में जिला अदालत ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जिसे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा।साल 2009 में जेल प्रशासन ने आरोपियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया था। तभी से मानसिंह आगरा जेल में बंद था। वहीं उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।अजय वर्मा हत्याकांड के बाद उनके भाई संजय वर्मा इस केस की पैरवी कर रहे थे। वर्ष 2018 में कचहरी चौराहे पर उन पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस हमले में गनर जय गोस्वामी की मौत हो गई थी, जबकि संजय वर्मा समेत तीन लोग घायल हुए थे। उस मामले के आरोपी भी फिलहाल जेल में बंद बताए जा रहे हैं।