
Pardarshi Vikas News Varanasi
धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में आज जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (ICI) के एक भव्य शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। JCI काशी और IC1 काशी शिव के संयुक्त तत्वावधान में आज. 14 अप्रैल को होटल त्रिदेव, विशेश्वरगंज, वाराणसी में 'मल्टी एलओ मीट एवं नेशनल प्रेसिडेंट विजिट का आयोजन किया गया है।
इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि JCI इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष RPP भरत एन. आचार्य रहे, जिनका वाराणसी के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में JCI इंडिया (जोन 3) के जोन प्रेसिडेंट JCI सेन गौरव सेठ उपस्थित हैं। कार्यक्रम का कुशल संचालन और देखरेख JCI इंडिया (जोन 3) के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के चेयरमैन JFD विनायक गुप्ता की अध्यक्षता में की गई।
आज सुबह 12:00 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में JCI की कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान दोनों अध्यायों (LOs) के अध्यक्षों ने अपने अपने अध्याय कि रिपोर्ट प्रस्तुत कि।
इस अवसर पर JCI काशी शिवा द्वारा एक विशेष सामाजिक पहल "Sustainaba Sipping Project" के अंतर्गत टोटो एवं ई-रिक्शा चालकों को स्टील की पानी की बोतल का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस विजिट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर चल रहे सामाजिक और नेतृत्व विकास के कार्यों की समीक्षा करना और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में वाराणसी में सेवा के नए आयाम स्थापित करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीपी भरत एन. आचार्य आज स्थानीय सदस्यों को संबोधित कर उनमें नई ऊर्जा का संचार करेंगे।
इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक और JCI के उत्साही सदस्य उपस्थित है साथ ही JCI काशी से अध्यक्ष एकता खन्ना, सचिव HGF निमेश बी शाह, JCI काशी शि से अध्यक्ष उत्कर्ष बरनवाल एवं सचिव श्याम जलन, एवं अन्य सदस्य उपस्थिति रहे ।