news-details

जयपुर में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Jaipur में NEET पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की देखने को मिली। Govind Singh Dotasra के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय के घेराव के लिए मार्च निकाला। कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से पैदल शहीद स्मारक तक पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पीछे धकेला। इस दौरान विधायक Mukesh Bhakar और पूर्व विधायक Ved Prakash Solanki को पुलिस ने धक्का देकर पीछे किया, जबकि विधायक Manish Yadav को बैरिकेड्स से नीचे उतारा गया। पूर्व मंत्री Pratap Singh Khachariyawas पुलिस कमिश्नरेट के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने डफली बजाकर विरोध जताया और कुछ युवा मेडिकल स्टूडेंट्स के गेटअप में भी पहुंचे। डोटासरा ने केंद्र सरकार और Dharmendra Pradhan पर निशाना साधते हुए NEET पेपर लीक की न्यायिक निगरानी में जांच और NTA को भंग करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से परीक्षा प्रणाली में लगातार गड़बड़ियां हो रही हैं और लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।