news-details

जयघोष में गूंजा सेवा का संकल्प ; लायंस डिस्ट्रिक्ट की नई टीम ने संभाली कमान

You can share this post!


जगनायक प्रधान
कानपुर।
लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-B2 का वार्षिक अधिष्ठापन एवं सम्मान समारोह ‘जयघोष’ रविवार, 6 सितंबर 2026 को किंग्स्टन रिजॉर्ट, कानपुर कैंट में धूमधाम से संपन्न हुआ। दोपहर 12 बजे आयोजित समारोह में लायंस सदस्यों ने सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नवगठित डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट का अधिष्ठापन, सम्मान समारोह और नए चार्टर्ड क्लबों को चार्टर प्रदान करने की प्रक्रिया संपन्न हुई।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद डाइस डेकोरेशन, राष्ट्रगान और वंदे मातरम के माध्यम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। मंच संचालन Ln. अल्पना श्रीवास्तव, Ln. तरुण गांधी एवं Ln. राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इंस्टालेशन चेयरपर्सन Ln. एम. के. अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि इनॉगरल एड्रेस Ln. अमृतपाल सिंह झंडू (MCC) ने प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में फ्लैग प्रेजेंटेशन की परंपरा का निर्वहन करते हुए डिस्ट्रिक्ट फ्लैग, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के होम क्लब फ्लैग तथा FVDG एवं SVDG होम क्लब फ्लैग प्रस्तुत किए गए। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर Ln. डॉ. शरद अग्निहोत्री ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब की सेवा गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए नए सत्र के लिए लक्ष्य निर्धारित किए। इसी क्रम में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट डायरेक्टरी का अनावरण और ज्ञान फाउंडेशन द्वारा LCIF के लिए चेक डोनेशन भी किया गया। Ln. जितेंद्र सिंह चौहान ने डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट का अधिष्ठापन कराया तथा नए चार्टर्ड क्लबों को चार्टर प्रदान किए गए।समारोह में इस्कॉन कानपुर के अध्यक्ष HG प्रेम हरिनाम प्रभु, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबिता एस. चौहान तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक श्री भवानी भीख जी ने पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने अपने आशीर्वचनों से नवगठित टीम को सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी लायंस इंटरनेशनल को उनके सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।वाइस एरिया लीडर Ln. अभिनव सिंह ने ‘वे फॉरवर्ड’ विषय पर वक्तव्य दिया। PMCC Ln. रमन गुप्ता, Ln. महेंद्र मोहन गुप्ता एवं Ln. डॉ. क्षितिज शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। Ln. जितेंद्र सिंह ने नए लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि लायंस सदस्यों के सहयोग से ही समाज की इतनी मदद कर पाना संभव हुआ है। उन्होंने नेपाल की भयंकर त्रासदी के दौरान लायंस इंटरनेशनल द्वारा दो लाख डॉलर की सहायता किए जाने की जानकारी दी और भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर मदद के लिए तत्पर रहने की बात कही।कार्यक्रम के अंत में FVDG Ln. विश्वरतन त्रिपाठी एवं SVDG Ln. सुधीर गुप्ता ने एक्सेप्टेंस स्पीच में सभी का आभार व्यक्त किया और सेवा कार्यों को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लिया। लायंस इंटरनेशनल के 70 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर उत्सव मनाया गया। अंत में Ln. श्याम जी निगम ने अतिथियों, लायन सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वोट ऑफ थैंक्स दिया। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ।

 



लायंस इंटरनेशनल का मूल उद्देश्य सेवा है। हमारा प्रयास रहेगा कि नए सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यों को और विस्तार दिया जाए। सभी लायन सदस्यों के सहयोग से निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि टीम भावना, समर्पण और निरंतर प्रयासों से डिस्ट्रिक्ट 321-B2 सेवा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।-Ln. डॉ. शरद अग्निहोत्री
 



लायंस इंटरनेशनल के सेवा कार्यों में सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय है। आप सभी की वजह से ही समाज के जरूरतमंद लोगों की इतनी मदद कर पाना संभव हुआ है। नेपाल में आई भयंकर त्रासदी के दौरान लायंस इंटरनेशनल ने दो लाख डॉलर की सहायता की। यह हमारी सेवा भावना का उदाहरण है। भविष्य में भी जहां आवश्यकता होगी, लायंस परिवार सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।-Ln. जितेंद्र सिंह चौहान
 



लायंस इंटरनेशनल द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रशंसनीय हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर संगठन का योगदान महत्वपूर्ण है। नई टीम से अपेक्षा है कि वह सेवा कार्यों को और व्यापक बनाएगी। समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने नवगठित टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।-श्रीमती बबिता एस. चौहान


लायंस इंटरनेशनल द्वारा लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जितनी सराहना की जाए, कम है। संगठन के सदस्यों ने जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। नई टीम को उनके कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि लायंस इंटरनेशनल भविष्य में भी सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ता रहेगा।-श्रीमती प्रतिभा शुक्ला