
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। बांदा रोटी बैंक सोसाइटी द्वारा रविवार को ग्राम बड़ी बड़ोखर में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कपड़े, किताबें, स्कूल बैग, जूते-चप्पल सहित अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस दौरान सोसाइटी की टीम ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, यातायात नियमों एवं कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाजसेवी प्रवीण निगम ने उपस्थित लोगों को पौधे भेंट किए।कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल सोनी ने किया, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी अरुण निगम ने की। अंत में सोसाइटी के अध्यक्ष रिजवान अली ने सभी सहयोगियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मोहम्मद सलीम, जगदीश श्रीवास, निहाल खान, शहाना खान, पंकज बागवान, आकाश श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, नीरज मिश्रा सहित अनेक समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।