news-details

जनता के भरोसे का नाम हैं जीत प्रताप सिंह ; 20 साल से जनसेवा में सक्रिय

You can share this post!


जगनायक प्रधान 
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता जीत प्रताप सिंह की पहचान केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में नहीं, बल्कि जनता के बीच सक्रिय रहकर समस्याओं के समाधान का प्रयास करने वाले जनसेवक के रूप में बनी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जीत प्रताप सिंह के लिए उनका नाम ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनके साथ वर्षों से जुड़ा जनता का विश्वास सबसे बड़ी ताकत है। लोगों का मानना है कि एक बार समस्या उनके सामने रखने के बाद वह उसके समाधान के लिए प्रयास शुरू कर देते हैं।जीत प्रताप सिंह के यहां नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित होता है। इसमें अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के कई लोकसभा क्षेत्रों से भी लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें रखते हैं। जनता के अनुसार, जीत प्रताप सिंह लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों तथा विभागों से संपर्क कर समाधान कराने का प्रयास करते हैं।

जीत प्रताप सिंह

कई मामलों में लोगों को तत्काल राहत मिलने की बात भी सामने आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता दरबार केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए भरोसे का केंद्र बन चुका है। लोगों को विश्वास है कि यहां अपनी बात रखने के बाद उनकी समस्या संबंधित स्तर तक पहुंचती है। यही कारण है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं।जीत प्रताप सिंह पूर्व कानपुर महापौर स्वर्गीय सरला सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने 20 वर्षों से अधिक समय से जनता के बीच रहकर सेवा कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा तथा नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उन्होंने जनता तक पहुंचाने का कार्य किया।समर्थकों का कहना है कि जीत प्रताप सिंह ने जनता से जो वादे किए, उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किया। उनका मानना है कि जनसेवा किसी पद या सत्ता की मोहताज नहीं होती। जीत प्रताप सिंह भी किसी दायित्व या पद की लालसा के बजाय जनता के बीच रहकर काम करने को प्राथमिकता देते हैं।अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी उनकी लोकप्रियता का उल्लेख किया जाता है। जनता का कहना है कि जीत प्रताप सिंह की सबसे बड़ी पहचान उनका सहज व्यवहार, लोगों के बीच उपलब्ध रहना और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहना है। यही कारण है कि क्षेत्र के लोग उन्हें केवल भाजपा नेता नहीं, बल्कि अपने बीच का भरोसेमंद जनसेवक मानते हैं।:::