
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सांगठनिक गतिविधियों को तेज करते हुए ग्रास रूट पर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देश पर बुलाई गई थी। बैठक में संगठन प्रभारी और एस आई आर प्रभारी दोनों पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में 21मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजन के साथ प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सक्रिय टीम तैयार करने पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को जनता के बीच लगातार बने रहने और कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बाद में लगातार संवाद के संदेश दिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने में जुटी हुई है। चुनाव आयोग पूरी तरह से सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। बदलाव की राजनीति का माहौल तैयार करने के लिए कार्यकर्ताओं को जमीन पर काम करना होगा।बैठक में सभी ब्लाक अध्यक्षों ने अपने अपने विकास खंड की मौजूदा सांगठनिक स्थिति के बारे में जानकारी दी ऋजिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ताकतों के विरुद्ध जनमत खड़ा करना समय की जरूरत है।बैठक में खुर्शीद अजीज,सर्वेश सिंह, सुनील सिंह,मो आसिफ उर्फ छोटू, अशोक शुक्ला , दीपक आर्य, महावीर कोरी आदि मौजूद रहे।पार्टी संगठन पर पैनी नजर रखते हैं सांसद के एल शर्मा
सांसद किशोरी लाल शर्मा पहले कांग्रेसी सांसद हैं जो हमेशा पार्टी संगठन पर पैनी नजर रख रहे हैं। सांसद की ओर से सांसद निधि के सभी विकास कार्य संगठन की ओर से दी गई सूचियों के आधार पर ही कराए जा रहे हैं। अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को संसद में उठाने, सरकार के मंत्रियों से पत्राचार करने और जन हित की समस्यायों के निराकरण में भी सांसद आगे हैं। जनप्रतिनिधि और जनता के बीच कभी कोई गैप नहीं रहता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तरह सांसद अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने में पीछे नहीं रहते। जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि मंगलवार की बैठक सांसद के निर्देश पर हुई है। सांसद ने सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया है।