news-details

जनसुनवाई में विधायक पीएन पाठक ने सुनीं सैकड़ों फरियादें

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी पुल स्थित आवास पर रविवार को विधायक पीएन पाठक ने जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने सड़क, बिजली, राजस्व, आवास, पेंशन समेत अन्य समस्याएं विधायक के सामने रखीं।विधायक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कई मामलों में उन्होंने अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।विधायक ने अधिकारियों से कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही लंबित मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।पीएन पाठक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है और क्षेत्र की जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो।