news-details

जनरल उपेंद्र द्विवेदी रिटायर, जनरल धीरज सेठ संभालेंगे आर्मी चीफ की जिम्मेदारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS जनरल उपेंद्र द्विवेदी मंगलवार को भारतीय सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो गए। रिटायरमेंट से पहले उन्होंने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।जनरल द्विवेदी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर अपनी तैयारी, संतुलन और सतर्कता को मजबूत बनाए रखा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को सेना की तैयारियों का प्रमुख उदाहरण बताया।उन्होंने कहा कि अब वह जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ को सौंप रहे हैं। जनरल सेठ अनुभवी सैनिक और सक्षम नेतृत्वकर्ता हैं। उन्हें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय सेना अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।जनरल धीरज सेठ आज ही भारत के 31वें आर्मी चीफ के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उन्हें सेना में करीब चार दशक का अनुभव है। उन्होंने दिसंबर 1986 में सेना ज्वॉइन की थी और इससे पहले वह उप सेना प्रमुख के पद पर रह चुके हैं।जनरल द्विवेदी ने कहा कि उत्तरी सीमाओं पर सेना की तैनाती मजबूत बनी हुई है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है।