
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। नगर निगम में जनगणना-2027 स्वगणना अभियान में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने ज़ोन-7 के जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के सर्विस रिकॉर्ड में परिनिंदा प्रविष्टि दर्ज करने के आदेश दिए हैं। नगर आयुक्त ने 14 मई को सभी ज़ोनल अधिकारियों को निर्देश दिया था कि अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन कम से कम 300 ऑनलाइन स्वगणना एंट्री सुनिश्चित कराई जाएं और इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही थी। जांच में सामने आया कि 16 मई को ज़ोन-7 में तय लक्ष्य 300 के मुकाबले केवल 99 एंट्री ही दर्ज की गईं। इसे सरकारी कार्य में गंभीर लापरवाही मानते हुए नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और इसे नियमों के विपरीत बताया। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जा