
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। रामकोला विधानसभा क्षेत्र के निवासी एवं ग्राम विकास अधिकारी धीरज सिंह ने अपना जन्मदिन सामाजिक सरोकारों और जनसेवा को समर्पित कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया तथा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच छतरियों का वितरण कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। उनके इस कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।जन्मदिन के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने सोशल मीडिया तथा व्यक्तिगत रूप से धीरज सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दिनभर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।इस अवसर पर धीरज सिंह ने कहा कि जीवन में उन्हें जो भी सफलता, सम्मान और पहचान मिली है, वह माता-पिता, गुरुजनों तथा बड़े भाइयों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। इसी सोच के साथ उन्होंने जन्मदिन पर पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।उन्होंने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर न निकलने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे आने की अपील की। वहीं युवाओं और समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर केक काटकर उत्साहपूर्वक उनका जन्मदिन मनाया और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर विवेक सिंह, मनीष गुप्ता, डॉ. धोनी, वेद प्रकाश पांडेय, गोविंद सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने धीरज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।