news-details

जमानत की शर्त तोड़ने पर भाजपा सभासद उदयभान सिंह फिर गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। सपा नेता ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड के आरोपी और भाजपा सभासद उदयभान सिंह को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप है। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से 15 अप्रैल को सशर्त जमानत मिलने के बाद उदयभान सिंह ने गोंडा मंडलीय कारागार से अपने घर परसपुर राजा टोला तक लग्जरी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों का लंबा काफिला निकाला था। यह काफिला मृतक सपा नेता ओमप्रकाश सिंह के घर के सामने से भी गुजरा, जिससे परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। काफिले के दौरान नारेबाजी और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप भी सामने आए थे।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए परसपुर पुलिस को जांच के निर्देश दिए थे। जांच में जमानत की शर्तों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद उदयभान सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी ने कहा कि अदालत से मिली जमानत की शर्तों का पालन करना सभी आरोपियों के लिए अनिवार्य है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।