news-details

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की मौत, बहू पर खौलता पानी डालने का आरोप; गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बहू पर खौलता पानी डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका के पुत्र बेंचेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता की मृत्यु के बाद करीब साढ़े तीन बीघा कृषि भूमि उनकी मां रामवती के नाम दर्ज थी। आरोप है कि छोटे भाई की पत्नी रामादेवी इस जमीन का बैनामा अपने नाम कराना चाहती थी और इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था।परिजनों के अनुसार, 17 जून की सुबह विवाद के दौरान रामादेवी ने पहले रामवती के साथ मारपीट की और जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उन पर कथित रूप से खौलता पानी डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय और बाद में गंभीर हालत में सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।जहानगंज थाना प्रभारी पूनम अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।