news-details

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: घर में घुसकर महिला समेत दो लोगों पर हमला

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र के बलीपट्टी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिला समेत दो लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित राममोहन अग्निहोत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जून 2026 की दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही कुछ लोग जमीन विवाद को लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि गगन पुत्र अरविंद शुक्ला, अरविंद पुत्र रामनिवास, रीतू पत्नी संदीप और अनिल पुत्र रामनिवास सहित अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उनकी बहन सुनीता देवी पत्नी स्वतंत्र शुक्ला और स्वतंत्र शुक्ला के साथ लाठी-डंडों से हमला किया। इसी दौरान गगन ने सुनीता देवी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं स्वतंत्र शुक्ला को भी चोटें आई हैं।पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास तमंचे भी थे। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक राहुल सिंह को सौंपी गई है।थाना प्रभारी अमृतपुर दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस नजर बनाए हुए है।ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। घायलों का इलाज जारी है।