news-details

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा न मिलना दुखद: मायावती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होने का लंबा इंतजार अब जनता के लिए दुखद साबित हो रहा है।मायावती ने पदाधिकारियों से क्षेत्रवार रिपोर्ट लेकर संगठन को मजबूत बनाने और बहुजन समाज को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने वोट को आत्मसम्मान, अधिकार और सुरक्षा की तरह संरक्षित रखने का आह्वान किया।बैठक में हिमाचल प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों के बाद की राजनीतिक स्थिति की भी समीक्षा की गई। मायावती ने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा और पिछड़ेपन जैसी समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी को जमीनी स्तर पर संघर्ष तेज करना होगा।उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश भी दिए।