news-details

जल जीवन मिशन -पडखोरी में दिखने लगा स्वास्थ्य एवं जीवन शैली में बदलाव

You can share this post!

जल अर्पण दिवस पर जल बचाने की शपथ

संजीव भारती 
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/गोरखपुर।  प्रदेश में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं ने आम आदमी के स्वास्थ्य और जीवन शैली में काफी बदलाव किया है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर और गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिलों में काफी अच्छा काम हुआ है। परियोजनाओं की ओर से इस समय जन चौपाल और जल अर्पण दिवस कार्यक्रमों का आयोजन करके ग्रामीणों को पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण,जल संचय और जल की बर्बादी रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। गोरखपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने बुधवार को पडखोरी ग्राम पंचायत की पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्यायों को सुना। परियोजना का फ़ीड बैक लेने के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण भी किया।इस परियोजना के अन्तर्गत 5.70किमी जल वितरण प्रणाली से 272घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।175किलो क्षमता के ओवर हेड टैंक से ग्राम पंचायत में सुबह शाम नियमित जलापूर्ति की जा रही है।जन चौपाल और जल अर्पण दिवस में ग्राम प्रधान रवीन्द्र कुमार यादव ने परियोजना को गांव के लिए वरदान बताया और कहा कि गांव में जलजनित बीमारियों पर अंकुश लगा है।अधिशासी अभियंता इंजीनियर सुनील कुमार ने कहा कि परियोजना के अन्तर्गत सभी कार्य पूरे है। परियोजना का समुचित रखरखाव अब ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है। कार्यदाई संस्था पांच साल तक मदद करेगी।जल अर्पण दिवस के दौरान मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने गांव के लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपयोगिता, परियोजना के समुचित रखरखाव और जलसंरक्षण की शपथ दिलाई।कुशीनगर में फेज-2और फेज-3के अन्तर्गत जल जीवन मिशन के काम हो रहे हैं।कार्यक्रम में एजेंसी एन सी सी लिमिटेड,डी पी एम यू,टी पी आई ए के प्रतिनिधि मौजूद रहे।जल की जांच के काम में लगाई गई महिला वर्कर और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

 फेज-2और फेज-3में कुशीनगर में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति -एक नजर 

  • परियोजनाओं की संख्या -457
  • गांव पंचायतों की संख्या -677
  • राजस्व ग्रामों की संख्या -904
  • पम्प हाउस -लक्ष्य-454, निर्मित -422
  • ओवर हेड टैंक -लक्ष्य-454, निर्मित -250
  • जल वितरण प्रणाली की लम्बाई -6252किमी

 

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल परियोजना का विस्तार मार्च 2028तक कर दिया गया है। सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। लोगों के स्वास्थ्य और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव हुआ है।जल सारथी ऐप विकसित किया गया है। इससे जल जीवन मिशन की सभी परियोजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकती है।-इंजीनियर वी पी सिंह