news-details

जल जीवन मिशन -मुख्य अभियंता ने किया पौधरोपण,गोंडा, बहराइच की परियोजनाओं का निरीक्षण किया

You can share this post!

 

प्रदूषण के ख़तरों से निपटने को पौधरोपण वर्तमान की अनिवार्य जरूरत:वी पी सिंह

 

लखनऊ/गोरखपुर।जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रदेश में संचालित सभी परियोजनाओं के परिसर में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पौधरोपण के साथ जल अर्पण दिवस कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने बहराइच जिले का दौरा किया और दो ग्राम पंचायतों में आयोजित वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जलापूर्ति और पेयजल की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विकास खंड फखरपुर की ग्राम पंचायत मंझौरा और विकास खंड जरवल की ग्राम पंचायत पेडवा में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित "जल अर्पण" एवं "वृहद वृक्षारोपण" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मंझौरा गाँव में उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में बताया और जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में उन्होंने परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधा लगाया। इसके उपरांत, उन्होंने पेडवा गाँव में वृक्षारोपण किया और ग्रामीणों से पेयजल की उपलब्धता व गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया। मौके पर जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, कार्यदायी संस्था के CM, PM, टी.पी.आई. (TPI) टीम, डी.पी.एम.यू. (DPMU) के सदस्य, ग्राम प्रधान तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

गोंडा की दो परियोजनाएं देखीं, पौधरोपण किया 
मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने बहराइच के दौरे के साथ जनपद गोंडा की दो पाइप पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण किया और लालेमऊ तथा कटरा शहबाजपुर में पौधारोपण किया। मुख्य अभियंता ने ग्रामीणों से जलापूर्ति और गृह संयोजन के बारे में फीड बैक लिया। अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता साथ रहे।


सुरक्षित जीवन के लिए स्वच्छ प्राण वायु और जल दोनों जरुरी है। वर्तमान में कंक्रीट के जंगलों के सापेक्ष हरियाली कम हो गई है। वायु और जल प्रदूषण के खतरे लगातार बढ़ रहे हैं। पौधरोपण के साथ पौधों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। एक पेड़ मां के नाम अभियान में हर व्यक्ति कम से कम एक पौध रोपित करे और उसकी सुरक्षा तब तक करें जब तक वह वृक्ष न बन जाय। वृक्षारोपण देश और समाज की अनिवार्य आवश्यकता है।
इंजीनियर वी पी सिंह 
मुख्य अभियंता