news-details

जल जीवन मिशन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जनपद में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) सुरेश कुमार द्वारा संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा की जा रही है।प्रशासन की सक्रियता से बीते दिनों में कई प्रमुख शिकायतों का समाधान किया गया है, जबकि शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि गुढ़ा गांव में मरम्मत कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। साथ ही अतिरिक्त पाइपलाइन डालकर व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।सायर के मजरा नत्थूपुरवा में लो-प्रेशर की समस्या दूर कर नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन चोकिंग और लो-प्रेशर की समस्या का समाधान किया गया है। खंडेहतर गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर पानी पहुंचा दिया गया है।उन्होंने बताया कि शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए नई तकनीकी टीम तैनात की गई है, जो क्षेत्र में जाकर समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर रही है। गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति के लिए 24×7 कंट्रोल रूम भी संचालित किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से पेयजल संबंधी समस्याओं की सूचना देकर समाधान कराने की अपील की है।