
ग्रामीण पेयजल योजना से सोफडा में बदली तस्वीर, शुद्ध पेयजल आपूर्ति से कम हुईं जल जनित बीमारियां
पारदर्शी विकास न्यूज़ गोरखपुर/लखनऊ। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित परियोजनाओं से शुद्ध पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी लेने, परियोजनाओं के समुचित रखरखाव और जलसंरक्षण के बारे में जन जागरुकता को जल अर्पण दिवस और जल चौपाल के आयोजन जारी हैं। मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह हर सप्ताह जिलों का दौरा कर जल अर्पण दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। गुरुवार को महाराजगंज जिले में इस महीने का उनका दूसरा भ्रमण कार्यक्रम सुंदर मुख्य अभियंता विकास खंड सिसवा की ग्राम पंचायत सोफडा में आयोजित जल अर्पण दिवस और जल चौपाल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।जल चौपाल में ग्रामीणों और जल उपभोक्ताओं को संबोधित करने के बाद उन्होंने परियोजना परिसर में पौधरोपण किया और एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए जनसामान्य को धरती पर हरियाली बढ़ाने और प्रकृति की सेवा और सुरक्षा के संदेश दिए।
मुख्य अभियन्ता द्वारा ग्रामवासियों को इस शुद्ध पेयजल के महत्व, सदुपयोग तथा जल संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया तथा ग्रामवासियों से उक्त योजना के संचालन तथा नियमित जलापूर्ति के बारे में फीडबैक/शिकायत प्राप्त किया गया जिसमें ग्रामवासियों द्वारा नियमित रूप से शुद्ध पेयजल प्राप्त होने के सम्बन्ध में फीडबैक दिया गया। ग्राम प्रधान तथा ग्रामवासियों द्वारा यह अवगत कराया गया कि उक्त योजना से प्राप्त शुद्ध पेयजल के प्रयोग से उनके स्वास्थ्य एवं जीवन शैली में काफी सकारात्मक बदलाव आया है। अंत में ग्राम प्रधान तथा ग्रामवासियों द्वारा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होने का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्य अभियन्ता महोदय द्वारा पेयजल योजना से सम्बन्धित जानकारी अथवा सुझाव प्राप्त करने के लिये ‘‘जल सारथी एप्प’’ डाउनलोड करने हेतु ग्रामवासियों से अपील की गयी तथा अन्त में शुद्ध पेयजल के सदुपयोग करने तथा इसके अपव्यय न करने के सम्बन्ध में ग्रामवासियों को शपथ दिलाया गया।
कार्यक्रम में अधिशासी अभियन्ता प्रदीप कुमार कनोजिया,सम्बन्धित सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर, कार्यदायी एजेंसी मे0 रित्विक -कोया प्रा 0 लिमिटेड के प्रतिनिधि, डी0पी0एम0यू0 व टी0पी0आई0ए0 के प्रतिनिधि, सम्बन्धित ग्राम प्रधान राजेश कुमार पटेल व सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहें।
अधिकारीगण/कर्मचारीगण का विवरण।