news-details

जगन्नाथ रथयात्रा में पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं की सेवा

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। इस्कॉन द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भारत विकास परिषद्, शाखा–कुशभवनपुर ने चौक घंटाघर पर श्रद्धालुओं के स्वागत में पुष्पवर्षा, बूंदी प्रसाद वितरण और शीतल जल सेवा का आयोजन किया। परिषद् पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की आरती कर भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में परिषद् के पदाधिकारी, सदस्य एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्ष रविकांत अग्रहरि ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए समाजसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।