news-details

ज्योति विश्वकर्मा को अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। कवयित्री एवं शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा को लखनऊ में आयोजित सृजन अंतरराष्ट्रीय कला, साहित्य एवं संस्कृति समागम में अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया गया। बड़ोखर खुर्द में शिक्षिका के रूप में कार्यरत ज्योति विश्वकर्मा ने साहित्यिक और शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी स्वरचित कविताओं ने विभिन्न काव्य गोष्ठियों में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।समारोह में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष नटवर गोयल, राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, सेवानिवृत्त मंडलायुक्त दिनेश सिंह, इग्नू लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक जयप्रकाश वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ज्योति विश्वकर्मा की 274 पृष्ठ की पुस्तक ‘काव्य किरण’ का विमोचन भी किया गया।इससे पहले कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी उन्हें मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लगातार मिल रही सफलताओं से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के पदाधिकारियों ने भी उनके सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उनकी उपलब्धियां समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं।