news-details

ज्वैलर्स की दुकान से 20 हजार की चांदी की पायल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

You can share this post!

 


PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में महाराजगंज पुलिस चौकी के पास स्थित श्याम ज्वैलर्स की दुकान से 20 हजार रुपये कीमत की चांदी की पायल चोरी होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचीं और सोने-चांदी के आभूषण देखने लगीं। दुकान कर्मचारी शिवा उन्हें चांदी के पायल दिखा रहा था, तभी एक महिला ने मौका पाकर पायल का एक पैकेट चुपचाप अपने पास रख लिया और दोनों महिलाएं बिना खरीदारी किए वहां से चली गईं। बाद में दुकान मालिक सुनील कुमार सोनी ने आभूषणों की गिनती की तो एक पायल गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी की पूरी घटना सामने आ गई। इसके बाद दुकान मालिक ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।