news-details

*जैतपुर में तीन दिवसीय विकास एवं जनकल्याण मेला, योजनाओं की दी जा रही जानकारी*

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास खंड जैतपुर में तीन दिवसीय जनजागरूकता एवं विकास मेला आयोजित किया जा रहा है। 14 से 16 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, जन समस्याओं का निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।विकासखंड सभागार में आयोजित मेले में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण तथा पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत एवं जिला विकास अधिकारी पंकज यादव ने किया।द्वितीय दिवस बाल विकास परियोजना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं सांस्कृतिक दल द्वारा गीत-संगीत के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास देवकरण कुशवाहा एवं ग्राम विकास अधिकारी पी.डी. पटेरिया ने किया। इस अवसर पर विकासखंड के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।